शिलकुड़ी में बाइक चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

शिलकुड़ी (18 अप्रैल):
शिलकुड़ी गांव में बीती रात चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी जय प्रकाश सोनार की बजाज पल्सर 125 सीसी बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर: AS11AA3615) अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से चुरा ली गई। घटना 18 अप्रैल की रात करीब 1 बजे से 5 बजे के बीच की है।

बताया गया है कि जय प्रकाश सोनार का आवास शिलकुरी BSNL एक्सचेंज के पीछे स्थित है। चोर दीवार फांदकर परिसर में घुसे और मुख्य दरवाजा खोलकर बाइक चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

इस चोरी की शिकायत घुंघूर पुलिस आउट पोस्ट में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Comment