शालचापड़ा: शालचापड़ा यार्ड से चावल लदा एक ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। रविवार रात चोरी हुए ट्रक का पंजीकरण नंबर AS-11-DC-5168 बताया गया है। यह टाटा 1612 मॉडल का ट्रक है।
चोरी हुए ट्रक और उसमें लदे चावल का पता लगाने के लिए संबंधित पक्ष ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। किसी व्यक्ति को यदि उक्त ट्रक या चोरी हुआ चावल कहीं दिखाई दे अथवा इस संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले, तो तत्काल संबंधित नंबरों पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।
सही एवं उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है।
प्राप्त सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस प्रशासन के माध्यम से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी रखने वाले लोगों से निम्न नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है:
संपर्क नंबर: 7002266583 / 8011179897