प्रे.स. शिलचर, 12 अक्टूबर: शारदीय दुर्गापूजा की खुशियां सभी के साथ साझा करने के उद्देश्य से बंधु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने एक सराहनीय मानवीय पहल की। दुर्गापूजा का आनंद समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी उत्सव की खुशियों से वंचित न रहे, इसी भावना के साथ संस्था के सदस्यों ने हाथीछड़ा गांव की सौ से अधिक महिलाओं के हाथों में नई साड़ियां भेंट कीं।
शारदीय उत्सव का समय हर किसी के जीवन में आनंद, उत्साह और नई आशाओं का संदेश लेकर आता है। इसी खुशी को और अधिक खास बनाने के उद्देश्य से संस्था ने यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। नई साड़ियां पाकर गांव की महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें दुर्गापूजा के उत्सव में शामिल होने का अवसर प्रदान करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य था।
बंधु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा प्रत्येक व्यक्ति हर्षोल्लास के साथ शारदीय उत्सव मना सके।
इस कल्याणकारी कार्यक्रम में संस्था के सदस्य प्रसनजीत पाल, बनश्री दास, देवस्मिता दे, मौसुमी चौधरी, नितान बनिक, अरूप दे और तनया भट्टाचार्य ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इसके साथ ही, इस पुनीत पहल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति संस्था की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
मानवता, प्रेम और आपसी सहयोग के माध्यम से ही त्योहारों की वास्तविक खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सकती हैं। बंधु सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की यह पहल इसी मानवीय भावना और सामाजिक सद्भाव का संदेश देती है।