*शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल का काव्य अनुष्ठान संपन्न*

राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ की पश्चिम बंगाल इकाई ने ‘सावन का स्वागत’ विषय पर रविवार की संध्या को 11 नंबर काशीपुर, कोलकाता-2 के काव्य कक्ष में एक काव्य अनुष्ठान का आयोजन किया। इस काव्य अनुष्ठान में अधिकांश रचनाएं सावन विषय पर केंद्रित रही। सावन के गीतों से काव्य कक्ष में मानो वर्षा की फुहारें बरस रही थीं। सावन से सराबोर इस आयोजन की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शब्दाक्षर दया शंकर मिश्रा ने की तथा संचालन शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार रुसवा ने किया। अयोजन दिग्दर्शक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्दाक्षर रवि प्रताप सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री शब्दाक्षर विश्वजीत शर्मा ‘सागर’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्दाक्षर कृष्ण कुमार दुबे व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्दाक्षर जीवन सिंह मंचासीन थे। मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत पश्चिम बंगाल प्रदेश साहित्य मंत्री शब्दाक्षर अंजू छारिया ने किया। मंचासीन पदाधिकारियों के सम्मान के पश्चात वंदना पाठक की सरस्वती वंदना से काव्य अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हुआ। काव्य पाठ करने वाले कवि कवयित्रियों में मंचासीन रचनाकारों के अतिरिक्त- चंद्रिका प्रसाद पांडेय ‘अनुरागी’, धर्मदेव सिंह, ईरम अंसारी, शकील गोंडवी, डॉ. शिप्रा मिश्रा, शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल संगठन मंत्री नंदू बिहारी, शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल अर्थ मंत्री हीरालाल साव, शब्दाक्षर दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष प्रदीप कुमार धानुक, चंद्र किशोर चौधरी, रविन्द्र श्रीवास्तव, कालिका प्रसाद उपाध्याय ‘अशेष’, प्रणति ठाकुर, डॉ. मनोज मिश्रा, प्रवेश पटियालवी एवं फौजिया अख्तर शामिल थे। बड़ी संख्या में उपस्थित काव्य प्रेमी श्रोताओं में- डॉ. शाहिद जमीर (पटना), आनंद किशोर मिश्रा ‘मुन्ना’, संजय सिंह, आलोक सिंह तथा संतोष सिंह उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया

Leave a Comment