दुमदुमा फिलोबाड़ी रास्ते पर जाम कर धरना प्रदर्शन।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 17 जुलाई :–आज दुमदुमा फिलोबाड़ी सड़क को स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जाम कर धरना प्रदर्शन किया । भारतीय निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन क्षेत्रो सीमा संशोधन के खसरा में दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गाभरुभेटी गांव पंचायत को 123 न डिगबोई विधानसभा क्षेत्र में अंतर्भूत करने के विरोध में आज दुमदुमा फिलोबाड़ी राजमार्ग दो घंटे के लिए अवरुद्ध किया गया ।
गाभरुभेटी गांव पंचायत के सैंकड़ों लोगों ने इस परिमिसन का विरोध करते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन किया । गाभरुभेटी गांव पंचायत की जनता ने कहा कि डिगबोई विधानसभा क्षेत्र से गांव वासियों का भौगोलिक , अर्थनैतिक और यातायात  संयोग न होने के कारण छोबित है । गांव वासियों ने निर्वाचन आयोग से इस सिद्धांत को खत्म करने का आह्वान किया है। और निर्वाचन आयोग को एक पत्र भेजा है । आगामी 21 जुलाई को निर्वाचन आयोग के खसरा सुनवाई पर आपत्ति जताएगें ।

Leave a Comment