विशेष अपील

माँ दुर्गा पूजा विशेषांक 2026 में विज्ञापन देकर प्रेरणा भारती को सहयोग करें

आदरणीय विज्ञापनदाता, व्यवसायी, शुभचिंतक एवं प्रेरणा भारती के सम्मानित पाठकगण,

आप सभी को शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएँ!

आप सभी जानते हैं कि ‘प्रेरणा भारती हिंदी दैनिक’ बराक घाटी सहित पूर्वोत्तर भारत में हिंदी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण आवाज है। सीमित संसाधनों के बावजूद यह समाचार पत्र पाठकों तक निष्पक्ष समाचार, जनहित की खबरें और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ पहुँचाने के अपने दायित्व का निरंतर निर्वहन कर रहा है।

विगत दो वर्षों से असम सरकार की ओर से समाचार पत्र को मिलने वाले विज्ञापन एवं भुगतान बंद होने के कारण आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। ऐसे कठिन समय में पाठकों, विज्ञापनदाताओं और शुभचिंतकों का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

दुर्गा पूजा का पावन अवसर आपके लिए भी एक सुनहरा मौका है। अपने प्रतिष्ठान, व्यापार, संस्थान, पूजा समिति अथवा परिवार की ओर से प्रेरणा भारती के दुर्गा पूजा विशेषांक 2026 में विज्ञापन प्रकाशित करवाकर अपनी शुभकामनाएँ हजारों पाठकों तक पहुँचाएँ और हिंदी पत्रकारिता को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।

आपका एक विज्ञापन केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखने और जन-जन तक उसकी आवाज पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

आइए, इस दुर्गोत्सव पर माँ दुर्गा के आशीर्वाद के साथ प्रेरणा भारती को सहयोग दें और हिंदी पत्रकारिता की इस ज्योति को निरंतर प्रज्वलित रखें।

आपका सहयोग, हमारी शक्ति।
आपका विज्ञापन, प्रेरणा भारती की संजीवनी।

सादर आभार एवं शुभकामनाओं सहित,

प्रेरणा भारती हिंदी दैनिक परिवार
शिलचर, असम

📞 विज्ञापन एवं संपर्क: 9435071848/ 9435213512

🌺 जय माता दी! शुभ शारदीय दुर्गोत्सव! 🌺

Leave a Comment