विधानसभा चुनाव 2026: 125 पाथरकांडी से कांग्रेस टिकट के लिए प्रदीप ग्वाला ने किया आवेदन
गुवाहाटी, 22 जनवरी 2026:
आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के सचिव एवं शिलचर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रदीप ग्वाला ने 125 पाथरकांडी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में टिकट हेतु गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में औपचारिक रूप से आवेदन दाखिल किया।
इस अवसर पर प्रदीप ग्वाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक अनुशासन के प्रति वे पूर्णतः समर्पित हैं तथा पाथरकांडी विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याओं को विधानसभा तक मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व जनभावनाओं, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देते हुए उपयुक्त निर्णय लेगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है और सभी आवेदनों पर गहन विचार के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।