शिलचर, 12 सितंबर। शिलचर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 42 से भाजपा ने शक्ति ग्वाला को अपना प्रत्याशी बनाया है। युवा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय शक्ति ग्वाला पार्टी के सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्रचार से जुड़े रहे हैं।
शक्ति ग्वाला बूथ संख्या 212 (PS-212) में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके पिता राम बाबू ग्वाला इसी बूथ के बूथ अध्यक्ष हैं। शक्ति ग्वाला वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा (BJYM), कछार के सोशल मीडिया कार्य से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वे किसान मोर्चा के आईटी सेल से भी जुड़े रहे हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता का अंदाजा नमो ऐप पर उनकी रैंकिंग से लगाया जा सकता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नमो ऐप पर वे असम में 8वें तथा शिलचर में भी 8वें स्थान पर रहे हैं।
भाजपा ने शिलचर नगर निगम चुनाव में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने पर जोर दिया है। वार्ड 42 से शक्ति ग्वाला की उम्मीदवारी के साथ पार्टी को बूथ स्तर के संगठन, युवा नेटवर्क और डिजिटल प्रचार के अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।