वशिष्ठ प्रेस क्लब की पहल: सप्ताहभर चलने वाली पत्रकारिता कार्यशाला का शुभारंभ

गोविंद देव गुवाहाटी 06 जूलाई: वशिष्ठ प्रेस क्लब के तत्वावधान में रविवार से गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित दृष्टिहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय पत्रकारिता कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार , वरिष्ठ पत्रकार , सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यशाला के पहले दिन 20 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। सप्ताहभर चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिदिन वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकारों तथा संपादकों द्वारा पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक पत्रकारिता का प्रशिक्षण प्रदान करना तथा जिम्मेदार एवं पेशेवर पत्रकारिता के लिए तैयार करना है।

Leave a Comment