लावक चाय बागान के 23 घरों में शार्ट सर्किट से बिजली के मीटर में लगी आग

प्रे.सं.लखीपुर,१० सितंबर: लखीपुर क्षेत्र के लाबक चाय बागान गांव पंचायत के ४नंबर वार्ड में २४ घरों को भीषण आग से बचा लिया गया। घटना की विस्तृत जानकारी में पता चला है कि बीते शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे ११ हजार वोल्ट का बिजली का तार एस टी लाइन पर टुट कर गिर गया और सड़क किनारे लगे बिजली के तार में आग लग गयी। यह आग सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि इलाके के अलग-अलग जगहों पर लगी हुई थी। वहीं, क्षेत्र के २३ परिवारों के घरों में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक बिजली की आग देख इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया । तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। इस खबर के करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली विभाग ने बिजली प्रवाह को काटा। तब तक 23 परिवारों के घर पंखे, बिजली उपकरण जलकर खाक हो गये। सौभाग्य से, किसी के घर को जलने से बंच गया। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के दो ट्रांसफार्मर भी जल चुकी है। रात में इतनी बड़ी घटना होने के बाद बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। रविवार दोपहर १२ बजे बिजली विभाग के एक डिविजनल इंजीनियर और कुछ कर्मचारियों के साथ अपनी लाइन ठीक करने के लिए वहां पहुंचे। लेकिन गुस्साई भीड़ ने अपने घरों में बिजली उपकरणों के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग उठाते हुए उन्हें काम करने से रोक रही थी। गुस्साई भीड़ ने पत्रकारों को बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही आग लगी थी। इस स्थान पर कभी-कभी बिजली के तारों में आग लग जाती है। हालाँकि इस मामले की सूचना बार-बार क्षेत्र के सार्वजनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया, और उनकी लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं घटी हैं और लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। इसी सूत्र के आधार पर उन्होंने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है । दूसरी ओर, घटना की खबर पाकर लाबक गांव पंचायत अध्यक्ष साधन ग्वाला और वार्ड सदस्य उत्तम ग्वाला घटना स्थल पर पहुंचे,जब पत्रकारों ने उनसे इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे विभागीय एस डी ओ और विधायक कौशिक राय को लिखित रूप से मुआवजे की मांग करेंगे। बिजली शॉर्ट सर्किट से जिन लोगों को नुकसान हुआ उनमें शरबम माझी, राजेश माझी, मोनी घाटोयार, अजीत साहा, चंदन साहा ,रंजन साहा, निरंजन साहा, गोलाप साहा, हरि प्रसाद, लक्षी चंद्र, सजल माझी, लक्षीमुनी माझी, नित्यानंद माझी व दीपक ग्वाला शामिल हैं।

Leave a Comment