Silchar, September 14, 2023: भारतीय उपभोक्ताओं की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर व आसान बनाने के लिए सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले स्विच को पेश किया है। इलेक्ट्रिकल एवं डिजिटल बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में दुनिया की अग्रणी कंपनी
, लग्रों इंडिया ने ‘ऑलज़ी’ को लॉन्च किया है। यह भारत की सबसे बेहतर स्विच रेंज है, जिसे बड़े पैमाने पर देश के लोगों के लिए आकर्षक रंगों, बेहतरीन डिज़ाइन और बेमिसाल गुणवत्ता के साथ पेश किया गया है। ‘ऑलजी’ के प्रचार-प्रसार के लिए शुरू किए गए कैंपेन में भारत के विभिन्न क्षेत्रों की जोश व उत्साह से भरी भावना की झलक दिखाई देती है। यह कैंपेन सही मायने में भारतीयों के मल्टीटास्किंग जज्बे #AllRounderSwitch को समर्पित है।
ऑल्ज़ी को भारत में मल्टीटास्कर्स के जीवन को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है, और बड़े पैमाने पर उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बेहद सरल डिज़ाइन वाले स्विच रेंज की पेशकश की गई है। उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता रिमोट कंट्रोल यूनिट की मदद से अपनी जगह से एक इंच हिले बिना भी चार लाइट और एक पंखे को नियंत्रित कर सकते हैं। चार स्विच और एक फैन रेगुलेटर वाला यह फीचर निश्चित तौर पर बेहद सुविधाजनक है। ऑल्ज़ी के अल्ट्रा-सॉफ्ट-टच रॉकर की वजह से इस्तेमाल करते समय शोरगुल नहीं होता है, और इसकी मदद सामान्म तौर पर स्विच का इस्तेमाल करते समय क्लिक की तेज़ आवाज से छुटकारा मिलता है। लंबे समय तक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए इसका 1 लाख बार इस्तेमाल करके परीक्षण किया गया है, और ऑलज़ी रेंज की कम शोर वाली हरेक स्विच RoHS सर्टिफाइड भी है। फैन रेगुलेटर की रेंज पर आईएसआई मार्क लगा होता है जो उनकी सुरक्षा का प्रमाण है, जबकि USB चार्जिंग सॉल्यूशंस को BIS की ओर से सर्टिफिकेशन दिया गया है। बिजली के झटके की रोकथाम के लिए सॉकेट में सेफ्टी शटर लगाए गए हैं।
मौजूदा प्रगति के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए, कंपनी के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री टोनी बलँड ने कहा, “ऑलज़ी बिल्कुल नया और अक्कूल दर्जे की गुणवत्ता वाला स्विच है, जिसे भारत में आज के जमाने के मल्टीटास्कर्स की मांग को पूरा करने के लिए बड़े सरल तरीके से डिज़ाइन किया गया है। ऑलज़ी लोगों के लिए अपने बिजली के उपकरणों के उपयोग के अनुभव को बेहतर बनाने का वादा करता है। ” इस मौके पर कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर श्री समीर सक्सेना ने कहा,’ “भारतीय घरों को रोशन करने के अपने लंबे इतिहास के साथ, लग्रों इंडिया को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में महारत हासिल है। हमें
पूरा यकीन है कि, लनों इंडिया का ऑलज़ी भारत में मॉडर्न, आसान और मल्टीटास्किंग सलूशन की तलाश करने वाले लोगों का सबसे पसंदीदा विकल्प बन जाएगा।” हम पिछले 25 सालों से भारत में मौजूद हैं और हमें इस क्षेत्र में विश्व स्तर पर विशेषज्ञता प्राप्त है, और हमने इसी विशेषज्ञता के भरोसे पर ऑल्ज़ी रेंज के प्रोडक्ट्स को पेश किया।