लखीमपुर, 03 अगस्त
श्रावण मास के पावन अवसर पर लखीमपुर स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में आज भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। लखीमपुर नवयुवक वॉलंटियर ग्रुप द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक और 108 दीप प्रज्वलित कर परंपरा को भव्यता से निभाया गया।
सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न हुआ और संध्या में मंदिर परिसर को 108 दीपों से जगमगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
ज्ञात हो कि कल रविवार रात को भी वॉलंटियर ग्रुप द्वारा श्रद्धा और समर्पण का परिचय देते हुए श्री श्री हनुमान मंदिरvके सम्मुख 660 बोलबम कावरिया यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाकर उनकी सेवा की गई। कड़ी धूप और लंबी यात्रा के बाद थके हुए कावरियों के लिए यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए राहत बनकर आई।
इस पुण्य कार्य में बिकी कुमार मंडल, अंगज कुमार मंडल, दिग्विजय ठाकुर, आदित्य कुमार ठाकुर, बिस्वजीत राव, आशीष राव, अमरजीत साह, अमन कुमार गुप्ता, नीरज तिवारी, राहुल कुमार महतो, मनीष कुमार महतो, राहुल चौबे, विजय कुमार महतो सहित ग्रुप के सभी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
युवाओं ने कहा कि श्रावण में भगवान शिव की कृपा से सेवा और पूजा दोनों कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
