दुमदुमा में ब्राह्मण समाज द्वारा श्री श्री रूद्र यज्ञ एवं होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 4 अगस्त :– असम ब्राह्मण समाज की दुमदुमा आंचलिक समिति के सौजन्य से और दुमदुमा असमीया पूजा और नाट्य मंदिर समिति के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ दुमदुमा असमीया पूजा और नाट्य मंदिर प्रांगण में श्री श्री रूद्र यज्ञ और होनहार छात्रों का सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 1 अगस्त को संध्या हाई स्कूल शिक्षांत और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में 80 प्रतिशत और उससे अधिक नम्बर लेकर उत्तीर्ण हुए दुमदुमा अंचल के ब्राह्मण समाज के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया।असम ब्राह्मण समाज की दुमदुमा आंचलिक समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा कटकी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में दुमदुमा महाविद्यालय की सेवानिवृत्त उपाध्यक्षा बीना देवी बरदलै , टोंगना उच्च माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक स्वपन चक्रवर्ती, सेवानिवृत्त शिक्षिका मिनती शर्मा, असम ब्राह्मण समाज के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरेन शर्मा, मंडल सचिव राजेन शर्मा और राज्य समिति के सदस्य प्रदीप कुमार भट्टाचार्य ने आमंत्रित अतिथियों के रूप में उपस्थित होकर छात्रों को प्रेरणादायक वक्तव्य प्रदान किया । मेधावी छात्रों के अभिभावकों की ओर से सुब्रत चक्रवर्ती और मृण्मय बरकाकोती ने भी असम ब्राह्मण समाज, दुमदुमा आंचलिक समिति को धन्यवाद देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। असम ब्राह्मण समाज दुमदुमा आंचलिक समिति के सचिव अरुण बरुआ ने सभा की उद्देश्यों की व्याख्या की जबकि सभा का संचालन सहायक सचिव अभिजीत खाटनियार ने किया। कार्यक्रम में हाई स्कूल शिक्षांत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मोनसुम पुजारी , श्रुति प्रियदर्शिनी और कोयल चक्रवर्ती तथा उच्चतर माध्यमिक अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रियाक्षी बरकटकी, सुमना चक्रवर्ती, निशांत शर्मा, भार्गव चक्रवर्ती और गौरांगी बरकाकती को एक-एक फुलाम गमछा, एक-एक उपहार और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के साथ-साथ दुमदुमा के उभरते सांस्कृतिक कार्यकर्ता पार्थप्रतिम शर्मा के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। शाम को यज्ञ का प्रारंभिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। आज दो अगस्त की सुबह असम ब्राह्मण समाज का ध्वजारोहण दुमदुमा आंचलिक समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा कटकी ने किया। इसके तुरंत बाद महिलाओं  द्वारा जल आरोहण किया गया। दिन के दस बजे से मुख्य पुरोहित पंकज कटकी के नेतृत्व में पुरोहितों के समूह ने विश्व शांति की कामना के साथ श्रीश्री रुद्र यज्ञ शुरू किया और दिन के दो बजे यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद भक्तों को आशीर्वाद और निर्माली देने के साथ ही भोग वितरित किया गया। इस 

यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति असम ब्राह्मण समाज, दुमदुमा आंचलिक समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा कटकी और सचिव अरुण बरुआ ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment