लखीमपुर 16 जुलाई लखीमपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण बोसापुखुरी से मोसांडोरी टिनियाली सड़क पर बना कल्वर्ट नं. 1/1 पूरी तरह बह गया है।
लोक निर्माण विभाग लखीमपुर के कार्यकारी अभियंता द्वारा 16 जुलाई को जारी सूचना के अनुसार, चेनेज 300.00 मीटर पर कल्वर्ट के धंसने से सड़क लगभग 1.5 मीटर गहरी हो गई है।
इस वजह से सभी प्रकार के वाहनों और पैदल यात्रियों का आवागमन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। ये आदेश बाढ़ का पानी कम होने तक लागू रहेगी।
विभाग ने कहा कि स्थिति सामान्य होते ही कल्वर्ट की अस्थायी मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।ये जानकारी जिला जन संपर्क विभाग द्वारा जारी सूचना से प्राप्त हुए है।