कोकराझार, 16 जुलाई:
कोकराझार शहर के मौवन भवन में गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ की कोकराझार जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकार पर जोर
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश एवं जिला स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से असम राज्य अध्यक्ष हिराक नाथ, कोकराझार जिला अध्यक्ष रंजीत घोषाल, कोकराझार
जिला मुख्य उपाध्यक्ष बटुक भैरव चक्रवर्ती और जिला महासचिव रंजय साहा ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी को और अधिक बढ़ाएगा।
नारी सुरक्षा पर मंथन
बैठक के दौरान समाज में नारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस विषय पर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
नवंबर में होगा विश्व शांति महायज्ञ
बैठक का सबसे मुख्य आकर्षण आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाला ‘विश्व शांति महायज्ञ’ रहा। पदाधिकारियों ने बताया कि कोकराझार शहर में आयोजित होने वाले इस भव्य अनुष्ठान में न केवल भारत के विभिन्न प्रांतों से, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत-महात्मा शामिल होंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्व हिंदू महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटने का संकल्प लिया।
GOPAL PRASAD
KOKRAJHAR , ASSAM