लखीमपुर पूप्रमास द्वारा राजेश मालपानी सम्मानित:विभिन्न संस्था संगठनों की प्रतिक्रिया

लखीमपुर 1 अप्रैल पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवारी सम्मेलन(पुप्रमास)द्वारा समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर लखीमपुर के समाज सेवी राजेश मालपानी को 25 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित सम्मेलन के सोलहवे अधिवेशन सभा मे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किये जाने के पश्चात् विभिन्न संस्था संगठनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। *दैनिक प्रेरणा भारती के समवदाता* ने कुछ विशिष्ट लोगों से सम्पर्क कर उनकी प्रतिक्रया जानना चाहा जिसका सार ये है:-मारवाडी सम्मेलन लखीमपुर के अध्यक्ष बलवानशर्मा ने कहा कि राजेश जी के सेवा कार्य का आकलन यह पुरस्कार है। हमें ख़ुशी के साथ साथ गर्व का अनुभव हो रहा है। उम्मीद है राजेश जी भविष्य में भी सेवा  कार्य जारी रखेंगे । शाखा सचिव राज कुमार सराफ ने  कहा कि लखीमपुर शाखा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवारी सम्मेलन ने मंजूरी दी और उन्हें सम्मानित किया जो हमारे लिए ख़ुशी की बात है। अवकाश प्राप्त अध्यक्ष तथा बसंत लता विश्वेश्वर चांगकाकोटी स्मृति शंकरदेव शिशु निकेतन की कार्यकारिणी समिति के सचिव अतुल भुइयां ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर के सुप्रतिष्ठित व्यवसायी और ज्येष्ठ समाज कर्मी राजेश कुमार मालपानी विगत 25 वर्षो से विभिन्न स्तरों पर जो समाज और मानव हित के लिए सेवा कार्यकरते आ रहे हैं जिसे पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवारी सम्मेलन ने उन्हें सम्मानित कर स्वीकृति प्रदान की है । सम्मेलन का यह कदम सराहनीय है। भुइया ने सम्मेलन के पदाधिकारियों ,सदस्योंऔर मालपानी के प्रति अपनी श्रधा व्यक्त की है। शहर के व्यवसायी तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता देवा नन्द शर्मा ने कहा कि जन सेवा के अध्यक्ष विभिन्न संस्था संगठनो के जरिए सेवा कार्य करते है ऐसे कर्मठ,कर्मयोगी, समाज सेवी राजेश मालपानी को अखिल भारतीय मारवारी सम्मेलन के अध्यक्ष और पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवारी सम्मेलन  के अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया जाना ही उनके जन सेवा कार्यों का आकलन है। यह हम सबके लिए सुखद,हर्ष और गौरव का विषय है। लायंस क्लब और मारवारी सम्मेलन के प्राक्तन अध्यक्ष माणक लाल दमानी ने कहा कि राजेश मालपानी ने समाज में शिक्षा,जन सेवा और सामाजिक कार्यों में बहुत अच्छा कार्य किया है उनके कार्यों को स्वीकृति देने के लिए लायंस क्लब इंटर नॅशनल ने उन्हें कर्मयोगी एवार्ड प्रदान किया था!बहुतेरे संस्था संगठनों ने उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया है!आशा है वे भविष्य में भी अपना सेवा कार्य जारी रखेंगे !पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवारी सम्मेलन के मंडलीय उपाध्यक्ष छत्तर सिंह गिरिया ने कुछ इस तरह से मंतव्य दिया – “राजेश मालपानी”- यह नाम आज जन सेवा का पर्याय बन चुका है !जरूरतमंदव् असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले राजेश जी ने न केवल लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की है बल्कि अनेक अवसरों पर रक्तदान करने में पीछे नहीं रहे हैं !मेधावी छात्रों को छात्र वृत्ति और पठन सामग्री देकर छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावकों का दिल भी इन्होने जीता है !सेवा कार्य में उबकी लगन और जूनून को देखते हुए पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवारी सम्मेलन ने उनके कार्यों कोमान्यता देते हुए जन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया है!लखीमपुर का नागरिक होने के नाते वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं !जन सेवा के सचिव प्रभात कुमार सिंहने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जन सेवा के संस्थापक अध्यक्ष मालपानी जी को जन सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए मारवारी सम्मेलन  ने सम्मानित किया है !मालपानी जी नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है आदर्श हैं !उनके सान्निध्य में जन सेवा के कार्य करके ख़ुशी होती है !माहेश्वरी सभा ,लखीमपुर के अध्यक्ष माणकचंद लाहोटी ने भी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा है कि राजेश जी को सम्मानित व् पुरस्कृत किया जाना महेश्वरी समाज और मारवारी समाज के लिए गौरव की बात है ! हिन्दीभाषी विकाश परिषद् की लखीमपुर जिला इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर तबके के लोगों और छात्रों की मदद के मामले में मालपानी जी ने हमेशा अपनी दानशीलता और उदारता का परिचय दिया है !देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें इस आदर्श उक्ति का उल्लेख वे अपने भाषण में तो करते ही है उनके कार्य से भी प्रकट होता होता !समाज के लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए !सेवा मूलक कार्यों के लिए मेरी हर सलाह का वे आदर करते हैं !मारवारी युवा मंच के भूतपूर्व अध्यक्ष गिरधर अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक कार्यों में राजेश जी का जो अवदान है वह अकल्पनीय है !जिस तरह से विभिन्न संस्था संगठन उन्हें सम्मानित कर रहे है उसे देखते हुए उन्हें पुरस्कार पुरुष के नाम से बुलाया जाना चाहिए !मायुम के ही एक अन्य प्राक्तन अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि राजेश भाई जी समाज के हर काम में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और सामाजिक कार्यों में तन मन धन से सहयोग करते हैं !ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करना उनको और अधिक सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा !मारवारीमहिला सम्मेलन महिला शाखा की अध्यक्षा उर्मिला दिनोदिया और सचिव सुषमा लखोटिया ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि गुवाहाटी में आयोजित सम्मेलन के 16 वें अधिवेशन “समरसता 2023” के अवसर पर जन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु राजेश मालपानी जी का सम्मान किया गया यह हम सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए ख़ुशी की बात है !ऐसे पुरस्कार सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के मन में उत्साह का संचार कर और अधिक कार्यशील होने की प्रेरणा देता है !इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर राजेश जी को बधाई और शुभकामना !मानवता की सेवार्थ जन कल्याणकारी कार्य यूँ ही करते रहे यही अपेक्षा है !लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार भरद्वाज ने कहा कि समाज सेवा केक्षेत्र में मालपानी जी का जो योगदान है उसे शब्दों में वर्णित करना सूर्य को मोमबत्ती दिखने के सामान है! इन्होने समाज के हर वर्ग को सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया है !आज के इस दौर में जबकि इंसान आत्मकेंद्रित हो गया अपने स्वार्थ के आगे कुछ नहीं देखता ऐसे वक्त में मालपानी द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है ! प्रदेशीय मारवारी युवा मंच के प्रांतीय महा मंत्री राज चौधुरी ने अपना मंतव्य देते हुए कहा कि समाज हित में में काम करनेवाले लोगों का सम्मान किया ही जाना चाहिए मालपानी जी के जीवन से नई पीर्ही को सीख मिलती है कि हमे अपनी कमाई का एक हिस्सा समाज हित हेतु खर्च करना चाहिए !हिन्दीभाषी विकाश परिषद् के पूर्वोत्तर के चेयरमैन जुगल किशोर पाण्डेय ने कहा कि मालपानी जी हिन्दीभाषी समाज के अग्रणी और कर्मठ समाज सेवी हैं वे सदा सेवा भाव से कार्य करते रहते हैं  अखिल असम भोजपुरी परिषद लखीमपुर जिला समिति ने राजेश कुमार मालपानी को यह सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई दी व कहां की सामाजिक कार्य करना आसान नहीं है और इससे बड़ा कोई काम नहीं है अपने लिए तो सब लोग जीते हैं एक बार दूसरों के लिए जी लो इससे बड़ा कोई इनाम नहीं है महेश्वरी युवा संगठन लखीमपुर के अध्यक्ष अनिल लड्डर ने भी अपनी प्रतिक्रिया मैं खुशी  व्यक्त की है !कोच राजबंशी संग्राम समिति और असम बहुभाषी कवि सम्मेलन की केन्द्रीय समिति के कार्याध्यक्ष और लखीमपुर जिला बहुभाषी कवि सम्मेलन के सचिव  रूप ज्योति दत्त नेभी मालपानी को बधाई और शुभ कामना दी है।

Leave a Comment