लखीपुर विधायक कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीता फुलेरतल ने

प्रे.सं.लखीपुर,८ सितंबर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के लाबक चाय बगान खेल मैदान में आज, विधायक कप २०२३ फुटबॉल चैम्पियनशिप का विधानसभा स्तरीय फाइनल मैच खेला गया। विधायक कौशिक राय के पहल से उनके निजी प्रज्ञा योजना के अंतर्गत, विधायक कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ६ अगस्त को हुआ था, जो कि गांव पंचायत स्तर और विधानसभा स्तर में क्षेत्र के विभिन्न खेल मैदानों में खेला गया। गांव पंचायत स्तर के प्रतियोगिता का फाइनल १५ अगस्त को हुआ था। विधानसभा स्तरीय इस प्रतियोगिता क्षेत्र के सात मैदानों में खेला गया। इस विधायक कप फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल २४८ दलों ने भाग लिया,जो कि सभी दल लखीपुर विधानसभा क्षेत्र से ही रहे। आज के इस प्रतियोगिता में, कछाड़ जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महतो ने मुख्य अतिथि का आसन का शोभा बढ़ाया ,जहां विशेष अतिथिओं में,कछाड़ जिला भा ज पा अध्यक्ष बिमलेंन्दू राय, कछाड़ जिले का जिला परिषद अध्यक्ष अमिताभ राय, नेहरू कॉलेज पैलापूल का प्राचार्य शुभजीत चक्रवर्ती, लखीपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुदीप कुमार नाथ, लखीपुर नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल कांति दास, लाबक चाय बगान के प्रवंधक कृष्ण कुमार सिंह सहित और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। आज के प्रतियोगिता का आनंद उठाने के लिए लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता, फुलेरतल गांव पंचायत एवं दिलखुश गांव पंचायत दलों के बीच खेला गया आज का अंतिम खेल में, फुलेरतल गांव पंचायत दल ने दिलकुश गांव पंचायत दल को ४-१ गोल से हराकर ट्राफी और नकदी अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कछाड़ जिले का जिलाधिकारी रोहन कुमार झां मुख्य अतिथि रहें । विधायक कप फुटबॉल २०२३ का विजेता दल को एक लाख एक हजार रुपए और एक ट्राफी मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों द्वारा दिए गए, वहीं उपविजेता दल को इक्कावन हजार रुपए और ट्राफी दिया गया। विधायक कौशिक राय ने लखीपुर क्षेत्र के सभी खेलप्रेमियों का धन्यवाद किया, साथ ही विधायक कप चैंपियनशिप , आयोजन समिति को भी हार्दिक धन्यवाद दिया एवं प्रत्येक दल तथा खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। आज के इस कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन दुलन री ने किया।

Leave a Comment