राष्ट्रीय राजमार्ग रंगाजन में दिन दहाड़े डकैती की घटना।

लुटेरों ने बंधन बैंक के एक कर्मचारी से  रुपया लूट कर हुए फरार ।

दुमदुमा 19(प्रेरणा भारती )अप्रैल:  तिनसुकिया जिले के दुमदुमा  बाइपास स्थित रंगाजन प्राथमिक मध्य अंग्रेजी विद्यालय के पास आज डकैती की घटना हुई। काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरों ने बंधन बैंक के कर्मचारी को लूट लिया।  घटना उस समय हुई जब बंधन बैंक का एजेंट धीरज लाहन दिराक बङमेसाई से बैंक के सप्ताहिक पैसा लेकर दुमदुमा स्थित कार्यालय में जमा कराने बाइक से आ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार रंगाजान मध्य अंग्रेजी विद्यालय के  समीप काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार लूटेरों ने धीरज लाहन का पीछा करते हुए  उसे धक्का देकर  सड़क के समीप गिरा दिया और गले में धार दार हथियार

 लगाकर उसके रुपयों से भरा बैग लूट लिया।  लुटेरों ने बंधन बैंक के एजेंट से  हजारों  पैसा लूटकर फरार हो गया । उधर, पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि दुमदुमा अंचल में बंधन बैंक के कर्मचारियों  के ऊपर हमला करके लूटपाट की वरदात  पहले भी  इस तरह की घटनाएं हो चुकी है ।

Leave a Comment