गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 21 जून। श्रीभूमि जिला ब्राह्मण समाज समिति के तत्वावधान में रविवार को रामकृष्णनगर स्थित रामकृष्ण विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के साइंस गैलरी सभागार में रामकृष्णनगर ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रूपांशु चक्रवर्ती ने की।
कार्यक्रम के आरंभ में श्रीभूमि जिला ब्राह्मण समाज समिति से आए पदाधिकारियों का रामकृष्णनगर ब्राह्मण समाज की ओर से उत्तरिय भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला समिति के सह-सचिव प्रवाल चक्रवर्ती ने समाज की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
बैठक में जिला समिति के सह-सचिव गितेश चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष कंचन भट्टाचार्य तथा मंडल सचिव शुभव्रत चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सभा में सर्वसम्मति से रामकृष्णनगर ब्राह्मण समाज की 20 सदस्यीय नई क्षेत्रीय समिति का गठन किया गया। नई समिति में बुद्धदेव भट्टाचार्य को अध्यक्ष, बिनीत भट्टाचार्य को सह-अध्यक्ष, रामेंदु चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष, रूपांशु चक्रवर्ती को महासचिव, मानस चौधुरी एवं विश्वरूप भट्टाचार्य को संयुक्त सचिव, चंडीचरण चक्रवर्ती को कार्यालय सचिव तथा अलोक चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समिति के अन्य सदस्यों में रामकृष्ण चक्रवर्ती, रूपक चक्रवर्ती, दीपंकर चक्रवर्ती, विभू चक्रवर्ती, विभास चक्रवर्ती, दीपशेखर भट्टाचार्य, शंभु चक्रवर्ती, निकुंज चक्रवर्ती, मृदुल चक्रवर्ती, स्वपन बड़ाल, शेखर चक्रवर्ती तथा अनुपम चक्रवर्ती शामिल हैं।बैठक के अंत में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।