राणी सती दादी का जन्मोत्सव मंगलपाठ एवं भंडारा के साथ आयोजित

श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट द्वारा मेहरपुर स्थित राणी सती मंदिर में मार्गशीर्ष नवमी को सुबह से देर रात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।  सुबह मंदिर को फुलों एवं बिजली से दुल्हन की तरह सजाया गया जिसमें सभी न्यासियों के परिवारों के साथ आमंत्रित अतिथियों मंगलपाठ में विशेष आमंत्रित महिलाओं एवं भक्तों ने अलौकिक श्रंगार किए गए मंदिर में दिव्य जोत जलाकर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। सभी महिलाओं को तिलक लगाकर उपहार सुहाग पिटारी एवं बधाइयाँ देकर सम्मानित किया गया। मंगलपाठ गोहाटी की सुप्रसिद्ध गायिका माधुरी सरावगी ने संगीतमय मंगलपाठ से आध्यात्मिक वातावरण बना दिया। मंगलपाठ के उपरांत राणी सती दादी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्वागत नृत्य थाल बजाना हल्दी मेहंदी चुङा, चुनङी गजरा तथा सिंदूर उत्सव मनाने के साथ साथ नजर उतारना आदि अनेक धार्मिक परंपरागत रूप से जश्न मनाया गया। छप्पन भोग बबीता विष्णु अग्रवाल द्वारा लगाया गया। गायिका को सम्मानित किया गया। राणी सती दादी को भोग लगाकर सामूहिक आरती की गई। भजन कीर्तन एवं नृत्य के साथ मार्गशीर्ष नवमी के दिन राणी सती दादी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। परंपरागत वेषभूषा में सभी महिलाओं ने आयोजन का समापन किया। महाप्रसाद में सैंकड़ों भक्तों ने सपरिवार हिस्सा लिया। टृस्ट के अध्यक्ष सचिव एवं सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों गायिका टीम आमंत्रित महिलाओं एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment