पीएम ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य हमने पुरा किया-रंजीत लश्कर

कछार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीत कुमार लश्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया को बताया कि 2016-17 में हमने प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना में 81330 मकान बनाए जबकि 10 मई 2021 से आज तक तीस महीनों में 72027 मकान बनाए गये। इस अवधी में पूरे असम में 12 लाख मकान बनाकर लाभार्थियों को दिए गए। पत्रकारों के जबाब में बताया कि 270 स्कवायर फीट के मकान में बिजली शौचालय पेयजल एवं घरेलू गैस भी दिलवा रहे हैं। एक असम टाइप मकान में 152610 रुपये तीन किश्तों में लाभार्थियों को सिर्फ 130000 रुपये दिए जाते हैं।  परंपरागत मिस्त्री को एक दिन की दहाङी 280 रुपये दी जाती है वो एक जैसे मकान नियत समय में बनाते हैं। सारी राशि सीधे लाभार्थियों को भेजी जाती है इसलिए कोई भी धांधली की गुंजाइश नहीं रहती।

Leave a Comment