मेहरपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, जोनल मैनेजर विनय कुमार ने किया उद्घाटन

 मेहरपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, जोनल मैनेजर विनय कुमार ने किया उद्घाटन

शिलचर, 11 फरवरी:
बुधवार दोपहर मेहरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का औपचारिक उद्घाटन गुवाहाटी जोन के जोनल मैनेजर विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर शिलचर सर्कल हेड सौरभ कुमार तथा मेहरपुर शाखा प्रबंधक किरत करण पेगू सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

नई शाखा को एनएस एवेन्यू, हाइलाकांदी रोड, एपीडीएल सब-डिविजन-2 के सामने स्थित नए परिसर में स्थानांतरित किया गया है। जोनल मैनेजर विनय कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शाखा का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विनय कुमार ने कहा कि बैंक का हमेशा से प्रयास रहा है कि सम्मानित ग्राहकों को सुदृढ़ और बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाखा को नए परिसर में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में बदरपुर शाखा का भी उन्नयन किया गया था। मेहरपुर शाखा में पूर्व स्थान पर बुनियादी ढांचे की कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।

विनय कुमार ने बताया कि देशभर में पंजाब नेशनल बैंक की लगभग 50 प्रतिशत शाखाओं को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा चुका है। बैंक विशेष रूप से ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देते हुए वार्षिक व्यवसाय वृद्धि की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर सर्कल हेड सौरभ कुमार एवं शाखा प्रबंधक किरत करण पेगू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सम्मानित ग्राहकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment