मूलचंद बैद सर्वसम्मति से जैन भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्वाचित

नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज पाटनी उपाध्यक्ष और नवीन गुलगुलिया बने मंत्री

जैन भवन ट्रस्ट बोर्ड की आमसभा में श्री मूलचंद जी बैद को सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए ट्रस्ट का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। भवन कार्यालय में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद जी जैन ने की। सभा में कुल 29 ट्रस्टियों में से 25 उपस्थित रहे।

सभा का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद ट्रस्ट के मंत्री श्री मूलचंद जी बैद ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री पंकज जी नाहार ने 31 मार्च 2026 तक की ऑडिटेड बैलेंस शीट तथा 30 सितंबर 2026 तक का आय-व्यय एवं वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभा ने सर्वसम्मति से लेखा विवरण को पारित कर दिया।

इसके पश्चात आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई—

  1. अध्यक्ष: श्री मूलचंद जी बैद
  2. उपाध्यक्ष: श्री मनोज जी पाटनी
  3. मंत्री: श्री नवीन जी गुलगुलिया
  4. सहमंत्री: श्री पंकज जी नाहार
  5. कोषाध्यक्ष: श्री राजेश जी सिरोहीया

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मूलचंद जी बैद ने सभी ट्रस्टियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग के साथ ट्रस्ट की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

आमसभा में श्री बुधमल जी बैद, श्री रोशन लाल जी सेठिया, श्री हुलास मल जी गुलगुलिया, श्री श्याम लाल जी खटोल, श्री विनोद जी पुगलिया, श्री राजेश जी गुलगुलिया, श्री नवरत्न जी चोपड़ा, श्री धीरज जी रांका, श्री मूलचंद जी सांड, श्री प्रदीप जी सुराणा, श्री बसंत जी सिपानी, श्री ललित जी गुलेछा, श्री हस्तीमल जी बरडिया, श्री सौरव जी पटवा, श्री पूनम जी गुलगुलिया, श्री सुनील जी बरडिया, श्री मनोज जी पाटनी, श्री राजेश जी सिरोहीया, श्री नवीन जी गुलगुलिया, श्री अशोक जी सिपानी एवं श्री पवन जी जैन सहित अन्य ट्रस्टी उपस्थित रहे।

सभा के समापन के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Leave a Comment