मुख्यमंत्री ने किया पोषण माह का आगाज

सिलचर (असम), 07 अगस्त : मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज राज्य की बराक घाटी के सिलचर में पोषण माह के एक कार्यक्रम के दौरान शिशु को अन्नप्राशन कराकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित शिशुओं की माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बच्चों के पोषण के साथ-साथ उनकी माताओं की देखभाल के लिए कई योजनाएं चला रही है। सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे बढ़कर आना चाहिए।
इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुपोषण मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसे साकार करने के लिए कछार जिले में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के एक कार्यक्रम में आज मैंने (मुख्यमंत्री ने) भाग लिया। हमें विश्वास है कि यह संकल्प एक जनआंदोलन सिद्ध होगा।”

Leave a Comment