मासिमपुर के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का गरिमामय स्वागत
मासिमपुर, 15 फरवरी।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मासिमपुर में 13 फरवरी को एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रजत मोहन भट्ट (पीएचडी) का आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बुलबुल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने ऊर्जावान एवं अनुशासित स्वागत परेड के साथ चेयरमैन महोदय को बैठक कक्ष तक सम्मानपूर्वक पहुँचाया।
ब्रिगेडियर रजत मोहन भट्ट ने विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों की प्रतिबद्धता एवं विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय के समग्र विकास एवं गुणवत्ता उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने आधुनिक शिक्षण संसाधनों के प्रभावी उपयोग, नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से चेयरमैन महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनके मार्गदर्शन को विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती कल्याणी चौधरी पीजीटी इंग्लिस,सुश्री अन्नू सहरावत पीजीटी सीएस,श्री पुनीत शर्मा पीजीटी बाइलॉजी श्री अवनीश कुमार पीजीटी हिंदी की गरिमामई उपस्थिति बनी रही।