मार्घेरिटा बाजार शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सिल्वर जुबली वर्ष की तैयारियां शुरू

मार्घेरिटा, 26 जून (प्रे.भा. संवाददाता)। मार्घेरिटा बाजार स्थित शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक गुरुवार को दिनेश क्लॉथ स्टोर के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष क्षेत्री ने की।

बैठक में गत वर्ष की दुर्गा पूजा का आय-व्यय विवरण समिति के सदस्य ओमप्रकाश साह ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके पश्चात आगामी दुर्गा पूजा के सिल्वर जुबली (25वें वर्ष) के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में संतोष क्षेत्री को सभापति, भूपेन देवनाथ को कार्यकारी सभापति, दिनेश अग्रवाल एवं देवकरण जैन को उपसभापति, अमरेश भूषण (पप्पू) को सचिव तथा संतोष साह को सहसचिव बनाया गया।

इसी प्रकार जितू जोशी एवं बाप्पा पाल को चंदा विभाग का सहसचिव, संदीप जोशी एवं जय कुमार को कोषाध्यक्ष, संजू सिल एवं सोनू साह को पंडाल सचिव, दिलीप प्रसाद को बिजली एवं जनरेटर विभाग, अशोक गर्ग को पूजा व्यवस्था विभाग, ओमप्रकाश साह को सांस्कृतिक विभाग, ओमप्रकाश एवं अरविंद जोशी को साज-सज्जा विभाग, जय प्रकाश साह को स्वास्थ्य विभाग तथा भुनेश्वर प्रसाद (प्रधानाचार्य, शिशु भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं पत्रकार) को प्रचार सचिव का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में इस वर्ष आयोजित होने वाली सिल्वर जुबली दुर्गा पूजा को भव्य, आकर्षक एवं श्रद्धापूर्ण स्वरूप प्रदान किया जाएगा। समिति ने आयोजन की तैयारियां शीघ्र प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया।

Leave a Comment