मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा ने प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स का किया सम्मान

सम्मान समारोह में दोनों प्रतिभाओं को उत्तरीय ओढ़ाकर, स्मृति-चिह्न एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के अध्यक्ष जय कुमार बरड़िया ने दोनों सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि जीवन में उच्च पद एवं सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का सदैव निर्वहन करना चाहिए। परिवार से जुड़े संस्कार ही व्यक्ति की वास्तविक पहचान होते हैं।

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, सिलचर की मंत्री श्रीमती हीरा अग्रवाल ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना सम्मेलन की गौरवशाली परंपरा रही है। ऐसे सम्मान समारोह युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने का सशक्त माध्यम हैं।

मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के मंत्री  प्रकाश चन्द सुराना ने बताया कि “प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स सम्मान अभियान” के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले युवा प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें सम्मान देना तथा नई पीढ़ी में उच्च शिक्षा, व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर सम्मेलन के उपाध्यक्ष  राजेन्द्र  जिंदल, झवंरलाल पटवा, बसंत सिपानी,  गोपाल चौहान, मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की मंत्री श्रीमती हीरा अग्रवाल, तथा सम्मेलन एवं महिला शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment