मारवाड़ी युवा मंच शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं सक्षम द्वारा सम्मानित

मारवाड़ी युवा मंच सिलचर शाखा को  सिलचर मेडिकल कॉलेज नेत्र विभाग एवं सक्षम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम  मैं नेत्र दान पर 2022-23 मैं दी गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया  ।  ये सम्मान सम्पूर्ण मारवाड़ी समाज और नेत्रदानियो के परिवार के लिए है जिन्होंने इस नेक कार्य करने मैं मारवाड़ी युवा मंच सिलचर का सहयोग किया। हम धन्यवाद देना चाहेंगे हमारे नेत्रदान संयोजक मनीष कुंभट का जिन्होंने इस नेक कार्य के लिए समाज मैं जागरूकता फैलाई। और इस नेक कार्य को करवाने में पूरा सहयोग किया। मारवाड़ी युवा मंच सिलचर ने सिलचर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल जितने भी नेत्र दान हुवे है उसमे से 50% से ज्यादा नेत्रदान करवाने मैं  योगदान दिया है.
लेकिन इसके लिए  हमे  सिलचर मेडिकल कॉलेज के नेत्रदान  से भरपूर सहयोग मिला। आज इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सिलचर के अध्यक्ष ललित बोथरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं नेत्रदान संयोजक मनीष कुंभट,उपाध्यक्ष मनोज सोनावत ,सचिव अजय सरावगी,कार्यकारिणी सदस्य अशोक मरोटी उपस्थित थे।  मनिष कुंभट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमे आगे भी इस  मानव सेवा के लिए जागरूक रहना चाइए ताकि हम किसी को आंखों  की रोशनी देने मैं सहयोगी बन  सके संयोजक अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव ने शिलचर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग एवं सक्षम संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी सेवा जारी रहेगी।

Leave a Comment