आज डिब्रूगढ़ में गणिनाथ जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम

डिब्रूगढ़ प्रेरणा भारती 9सितबर:-आज डिब्रूगढ़ अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा ज़िला समिति के तत्वाधान में संत श्री शिरोमणी गणिनाथ जन्मोत्सव मनाया गया।आज प्रातः गणिनाथ जी पुजन कार्य हवन पश्चात झंडा उत्तोलन अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने किया। जिला समिति के सचिव पवन कुमार गुप्ता द्वारा सभा के शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस कार्यक्रम में खेल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता कानू कल्याण  ट्रस्ट तिनसुकिया के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साह सचिव मदन प्रसाद गुप्ता एवं रामेश्वर साह अधिवक्ता महादेव शाह सुनील शाह कमलेश प्रसाद शिव सागर से आए हुए शिव मुनि गुप्ता राज्यीक महिला समिति के सचिन लवली गुप्ता नहरकटिया नामरूप दुलिया जान डेगांहाट सीलपथार जुनाई डेमोऊ मोरान सोनारी शिवसागर राजगढ़ बामनवाड़ी इत्यादि जगह के सजातीय उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में समाज के हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट नंबर अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं  एवं समाज के उत्कृष्ट कार्यो के लिए समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इस पूजन उत्सव पर चित्रांकन प्रतियोगिता, मेहंदी, सिलापाथर से आए भजन मंडली द्वारा भक्ति रस में भक्तों में समा बांधा।छोटे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। इस सभा का संचालन संजय कानू ने किया। पुजा समिति को सफल बनाने में चंदन गुप्ता अर्जुन गुप्ता (गार्डन क्वार्टर) प्रमोद साह भीम कुमार गुप्ता सुरेंद्र साह अरुण कानू कोषाध्यक्ष राजेश कानू मुकेश साह
 केदार साह सुनीता गुप्ता निशा गुप्ता लव संजना गुप्ता ममता गुप्ता आशा गुप्ता एवं पुरुष महिला सदस्यों तथा जिला के सभी स्वजातीय को अध्यक्ष सुरेंद्र साह सचिव संजय कानू सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment