महामना शिक्षण संस्थान के निर्माणाधीन बालिका छात्रावास के भोजनालय का महिला समिति ने किया निरीक्षण

विशेष प्रतिनिधि लखनऊ, 22 अगस्त। महामना शिक्षण संस्थान, अर्जुनगंज, लखनऊ में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास के भोजनालय का महिला समिति के सदस्यों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजनालय के निर्माण कार्य, व्यवस्थाओं तथा छात्राओं के लिए प्रस्तावित सुविधाओं का जायजा लिया गया।

महिला समिति की संयोजिका श्रीमती अणीमा जामवाल के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में भोजनालय की संरचना, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था तथा छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव दिए।

इस अवसर पर अभियंता अरुण कुमार मिश्रा, श्रीमती दीपा द्विवेदी, दिलीप कुमार, दूर्गेंद्र शुक्ला, डॉ. काजल ओझा, डॉ. गरिमा मिश्रा, सीमा जी, सुषमा जी, ठेकेदार मेघराज जी तथा बालिका छात्रावास की वार्डन श्रीमती रंजना सिंह उपस्थित रहीं।

महिला समिति ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भोजनालय की व्यवस्था को सुविधाजनक और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया। समिति ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक पूरा करने की आवश्यकता भी रेखांकित की।

Leave a Comment