14 सितंबर , हर साल की तरह इस साल भी महर्षि विद्या मंदिर में हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया।इस विशेष दिवस को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या जी को असमिया गमछा पहनकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्या जी ने अपने भाषण में सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं और हिंदी के महत्व को विस्तार से समझाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक इस साल के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाटिका-2 और वाटिका-3 के छात्र-छात्राएं रहे। विद्यालय के वाटिका वर्ग से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण और मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।शिक्षिकाओं की विशेष प्रस्तुतियाँ रही । हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने स्वरचित कविता का पाठ किया। विद्यालय की शिक्षिका जया भट्टाचार्या जी ने अपनी सुरीली आवाज में ‘सरस्वती वंदना’ गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का सफल मंचन (संचालन) श्रीमती प्याली नाथ एवं आदिति भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती बिंदु सिंह जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।