भारत की टीम ने दिया दीपावली का उपहार
नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया, विराट-रोहित ने भी लिया विकेट

India vs Netherlands, World Cup 2023
समाचार एजेंसी, बेंगलुरु 12 नवंबर: भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 45वें और लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है. दीपावली के दिन टीम इंडिया ने फैंस को गिफ्ट दिया और मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी विकेट हासिल किए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की शतकीय पारियों के दम पर 410 रन बनाए. भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 250 रन बनाने में सफल हुई. नीदरलैंड्स के लिए तेजा नितामानुरु ने 54 तो साइब्रांड एंगलब्रेट ने 45 रनों का पारी खेली. भारत की इस जीत के साथ ही आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का लीग स्टेज समाप्त हो गया है. अब नॉकआउट चरण की शुरुआत होगी. यह भारत की विश्व कप की लगातार 9वीं जीत है. भारत ने विश्व कप में कभी लगातार इतने अधिक मुकाबले नहीं जीते थे.
रोहित शर्मा के नाम भी सफलता..तेजा नितामानुरु अर्द्धशतक लगाने के बाद आउट हुए…इसी के साथ भारत ने 160 रनों से मैच अपने नाम किया…भारत ने पहली बार विश्व कप में लगातार 9 मैच जीते हैं…दीपावली पर फैंस को शानदार गिफ्ट
तेजा नितामानुरु का अर्द्धशतक..जिस तरह से एक के बाद एक विकेट गिरते गए, उस स्थिति में उनके बल्ले से आया बेहतरीन अर्द्धशतक..विराट कोहली…शुभमन गिल…सूर्यकुमार यादव…के बाद अब खुद कप्तान ने कमान संभाली है…जी हां…रोहित शर्मा गेंदबाजी करने आए हैं…रोहित आज भारत के 9वें गेंदबाज हैं.अब बस अय्यर बाकी है…
46.1 ओवर: जसप्रीत बुमराह के नाम एक और सफलता, भारत जीत से सिर्फ एक कदम दूर..आर्यन दत्त बोल्ड हुए. आर्यन दत्त ने 11 गेंदों में 5 रन बनाए. नीदरलैंड्स का गिरा आठवां विकेट..जडेजा के खाते में आई सफलता..रोइलोफ वॉन डेर मर्व बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन बाउंड्री लाइन पर शमी ने आसान का कैच पकड़ा.रोइलोफ वॉन डेर मर्व 8 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाया. नीदरलैंड्स को लगा सातवां झटका. कुलदीप यादव ने लोगान वान बीक को भेजा पवेलियन..लोगान वान बीक ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए. नीदरलैंड्स बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है, लेकिन टीम हार मामने को तैयार नहीं है. टीम ने 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं, लेकिन नीदरलैंड्स ने सरेंडर नहीं किया है. टीम ने 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है.
भारत 410/4 (50.0)
नीदरलैंड्स 250 (47.5)
भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया
