विश्वनाथ चाराली 22 मार्च : विश्वनाथ जिला के विश्वनाथ चाराली पुलिस चौकी के अंतर्गत गोवातली गांव में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गत 17 मार्च के रात गोवातली गांव के हाभेजा खातुन के बेटे सैदुर रहमान ने भाजपा के बुथ समिति सभा में शामिल हुआ था । सभा से लौटने के बाद अपने घर में खाना खाकर सोने के दौरान एक हमलावर दल हाथ- हाथ में तीक्ष्ण अस्त्र के साथ सैदुर के घर में उपस्थित हुआ। सैदुर रहमान ने आरोप लगाया है कि यह आक्रमणकारी दल कांग्रेस कर्मी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के प्रचारक था। वर्तमान हमलावर की घटना के सात दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। घटना के संबंध में सत्रह लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें नज्रुल हक उर्फ काला पगला, अब्दुल करीम, जियाबुर उर्फ अची, काबुल अली और जागीर अली शामिल हैं। ये सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं उनके इशारे पर, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों पर हमला किया। 17 मार्च को हुई यह घटना आज प्रकाश में आ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने की घटना से अब विश्वनाथ में राजनीति खलबली मच गई है।