उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रचार में मनोज तिवारी

प्रे.स,बदरपुर: असम में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं,राजनीतिक दलों के नेताओं ने विभिन्न तरीकों से चुनावी जंग शुरू कर दी है। इस बार सभी दलों के नेता बराक घाटी के विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। सुरक्षित असम-विकसित असम, एक बार फिर भाजपा सरकार शपथ के नारे के साथ आगामी भाजपा विधानसभा चुनाव के अवसर पर २३ मार्च मंगलवार को करीमगंज शहर के स्टेशन रोड पर गंगाभंडार के सामने एक चुनावी रैली आयोजित की गई। सूत्रों के अनुसार भोजपुरी संगीतकार और भाजपा नेता दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सार्वजनिक सभा में मुख्य वक्ता होंगे।

Leave a Comment