बुआलमारा बस्ती के लोगों ने बड़खला से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लखी बाबू सिंह की मांग की

यशवंत पांडेय, शिलकुड़ी, 23 फरवरी : बड़खला विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही हैं। 22 फरवरी रविवार को बोआलमारा बस्ती में बड़खला विधानसभा क्षेत्र के संभावित भाजपा प्रत्याशी लखी बाबू सिंह के निर्धारित जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भारी संख्या में उपस्थिति देखी गई। यह उपस्थिति क्षेत्र में उनके प्रति बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाती है। इस बैठक में स्थानीय क्षेत्र से अनेक लोग, जिनमें बड़ी संख्या में युवा तथा बुज़ुर्ग नागरिक शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित जनता ने लखी बाबू सिंह के प्रति अपना मजबूत समर्थन व्यक्त करते हुए बड़खला विधानसभा क्षेत्र से उन्हें भारतीय जनता पार्टी का टिकट दिए जाने की मांग की।

स्थानीय निवासियों ने उनके जनसंपर्क प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद से लोगों को अपनी समस्याएँ और अपेक्षाएँ सीधे रखने का अवसर मिलता है। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समर्थकों के अनुसार, बोआलमारा बस्ती में यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर उनके बढ़ते समर्थन का स्पष्ट संकेत है, और कई लोगों ने भविष्य में भी उनके साथ बने रहने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment