बड़खोला में उभरते जननेता: भोलानाथ यादव का सक्रिय और प्रभावशाली व्यक्तित्व

शिवकुमार शिलचर, 25 फरवरी: बड़खोला विधानसभा क्षेत्र (एलए–117) से जुड़े जाने-माने सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भोलानाथ यादव आज क्षेत्र में एक सक्रिय, कर्मठ और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में पहचान बना चुके हैं। 27 जनवरी 1975 को जन्मे भोलानाथ यादव लंबे समय से जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। आगामी विधानसभा चुनाव मे बड़खोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए सशक्त दावेदार हैं।
वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर उन्होंने जमीनी स्तर से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की। युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष से लेकर जिला स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया। वे दो बार घुंघुर (पूर्व) गांव पंचायत से आंचलिक पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाई।
संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न आंदोलनों, यात्राओं और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भागीदारी की। पार्टी के कठिन समय में उन्होंने पार्टी के लिए जेलयत्रा भी की गुवाहाटी–शिलचर रेल लाइन के ब्रॉडगेज रूपांतरण की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित धरने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सामाजिक क्षेत्र में भी वे अग्रणी हैं। अखिल असम युवा यादव महासभा के अध्यक्ष के रूप में समाज के उत्थान हेतु कार्यरत हैं तथा परिवहन, होटल-रेस्टोरेंट और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े विभिन्न संगठनों में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
व्यवसाय से जुड़े होने के बावजूद भोलानाथ यादव जनसंपर्क, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। बड़खोला क्षेत्र के मतदाताओं के बीच उनकी सादगी, सक्रियता और निरंतर उपस्थिति उन्हें एक मजबूत जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने बड़खोला के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है।