अनिल मिश्र/पटना
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी करते हुए अब सूबे के राज्यस्तरीय एस एच सड़कों तथा पुल, पुलिया पर चलने वाले वाहनों से प्रति किलोमीटर 1. 25 से 8. 10 रुपये टोल टैक्स वसूलने तथा गांवों के घरों से सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष 1200 रुपया होल्डिंग टैक्स वसूलने की घोषणा से खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध का इजहार किया।इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, विनोद बनारसी, धर्मेंद्र कुमार निराला , कुमार गौरव, अभिषेक शर्मा, सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, आदि ने कहा कि राज्य की खास्ता आर्थिक हालात से घबराई सम्राट चौधरी सरकार ने अब बढ़ती हुई महंगाइ, पहले से बढ़े बेतहासा टैक्स से त्राहि, त्राहि कर रहे बिहारवासियों को अब राज्यस्तरीय सड़कों, पुल पुलिया पर टोल टैक्स लेने तथा गांवों के घरों पर होल्डिंग टैक्स लेने की घोषणा जले शरीर पर नमक रगड़ने के समान है। इस बीच इन नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी राज्य के गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारो के साथ अन्याय नहीं होने देगी, तथा इस टैक्स की घोषणा को वापस कराने हेतु तब तक आंदोलन करेगी जब तक सम्राट चौधरी सरकार इस घोषणा को वापस नहीं ले लेती है। इन सभी नेताओं ने कहा कि बिहार राज्य में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सभी चीजों का टैक्स ज्यादा है, उसके बाद भी अन्य टैक्स लादा जा रहा है। वही कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन का कार्यक्रम 8 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा।