बराक चाय श्रमिक यूनियन का 76वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बराक चाय श्रमिक यूनियन का 76वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बराक, 1 जनवरी 2026:
आज 1 जनवरी 2026 को बराक चाय श्रमिक यूनियन का 76वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के सभी स्तरों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के  महासचिव राजदीप ग्वाला द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।

ध्वजारोहण के उपरांत एक औपचारिक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए  महासचिव राजदीप ग्वाला ने यूनियन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और यूनियन को सशक्त व संगठित बनाने में योगदान देने वाले सभी पूर्वजों व नेताओं को श्रद्धा के साथ स्मरण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बराक के चाय श्रमिकों और चाय समुदाय के सुख-दुख में यूनियन सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी।

सभा में यूनियन की भूमिका और योगदान पर अपने विचार रखते हुए उपदेष्टा डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती, सह-महासचिव रवि नुनिया, बिपुल कुर्मी, बाबुल नारायण कानू, सचिव सुरेश बोडाइक तथा सह-सचिव दुर्गेश कुर्मी ने भी संबोधन किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह, कार्यालय सचिव गिरिजा मोहन ग्वाला, पीयूष कांति नाथ, उषा सिंह, मधुमिता पटवा, नंद किशोर तिवारी, विशुद्धानंद महतो, सुभाष बागदी, प्रताप कुर्मी, शिवचरण रविदास, बराक चाय युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष लालन प्रसाद ग्वाला, अनुप कुमार वर्मा, जिशु देव, राहुल कानू, रूपा सिंह, मीता बाउरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यूनियन के निर्देशानुसार बराक की सभी चाय बागानों में भी स्थापना दिवस को विधिवत एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।

— रवि नुनिया
सह सामान्य सचिव

Leave a Comment