विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 16 अगस्त: बराक चाय श्रमिक यूनियन के कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे सम्मान, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी एवं उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजदीप ग्वाला ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए राष्ट्रीय एकता, आपसी एकजुटता एवं सद्भावना को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने मेहनतकश वर्ग के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।
इससे पूर्व यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों पर विचार रखे। यूनियन के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी बाबुल नारायण कानू एवं सुरेश बड़ाइक ने भी संबोधित किया।
राजकमल गिरि के प्रयास से समारोह में विशेष गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में आकर्षण और गरिमा को और बढ़ा दिया।
समारोह में असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी रवि नूनिया, सेक्रेटरी दुर्गेश कुर्मी, पीयूष कांति नाथ, उषा सिंह, बसंती चक्रवर्ती, नंदकिशोर तिवारी, मधुमिता पटवा, सुभाष भाक्ती, प्रताप कुर्मी, विशुद्धानंद महतो, जीसु देव, अभिषेक रॉय, ललित जैन, शिवचरण रविदास, देबाशीष कर्माकर, रोहित मुरा, विवेक कर्मकार, गौरव रविदास, अक्षय ग्वाला, ओमप्रकाश कानू, रूपा सिंह, मीता बाउरी, शिवम ग्वाला, संदीप साहा सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर बराक चाय युवा कल्याण समिति के कार्यालय के सामने एसोसिएशन के एडवाइजरी बोर्ड के कन्वेनर बाबुल नारायण कानू ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
— रवि नूनिया
असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी, बराक चाय श्रमिक यूनियन