बराक घाटी में गौहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की मांग तेज

बराक घाटी में गौहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की मांग तेज

शिलचर, 15 मई : बराक घाटी के चार जिलों—कछार, श्रीभूमि, हैलाकांदी और दीमा हसाओ—के लोगों को न्यायिक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ब्लू हेवन फाउंडेशन, शिलचर के चेयरमैन एडवोकेट एडवोकेट इकबाल अहमद बरभुइया ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की।
उन्होंने गौहाटी उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित कर बराक घाटी में गौहाटी उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ स्थापित करने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया है कि बराक घाटी के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए गुवाहाटी तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि बराक घाटी में स्थायी पीठ स्थापित की जाती है, तो कछार, श्रीभूमि, हैलाकांदी तथा दीमा हसाओ जिलों के लाखों लोगों को न्याय प्राप्ति में बड़ी राहत मिलेगी।
एडवोकेट इकबाल अहमद बरभुइया ने उम्मीद जताई कि माननीय मुख्य न्यायाधीश इस जनहित से जुड़े विषय पर सकारात्मक विचार करेंगे और बराक घाटी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment