बराक घाटी के 16 विशिष्ट व्यक्तियों को आज ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ से किया जाएगा सम्मानित
शिलचर, 25 अप्रैल।
की पुण्यतिथि के अवसर पर बराक घाटी के 16 विशिष्ट व्यक्तियों को आज सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह , शिलचर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 10:30 बजे (शिलांग पट्टी) में किया जाएगा। इस अवसर पर समाज, शिक्षा, साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘बलिदानी मंगल पांडेय स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में कृपा नारायण राय, सूर्य कुमार शर्मा, बिधान चंद्र भट्टाचार्य, मुरलीधर कानू, डॉ. सुजीत तिवारी, राजेंद्र पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता शांतनु नायक, सुरेंद्र वैद, चंद्रमा प्रसाद कोईरी, पंडित सीताराम गोस्वामी, दिवाकर राय, विवेकानंद देव पुरकायस्थ, शुभंकर भट्टाचार्य, संजीव सिंह शामिल हैं। वहीं, मरणोपरांत राजीव नोनिया और श्याम सुंदर दुसाध को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
न्यास के अध्यक्ष कमलेश सिंह, महासचिव दिलीप कुमार तथा कार्यक्रम संयोजक राजन कुंवर ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा इस सम्मान समारोह को सफल बनाएं।
यह कार्यक्रम न केवल शहीद की स्मृति को नमन करने का अवसर है, बल्कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहचान और प्रोत्साहन देने की एक सार्थक पहल भी है।