प्रे.सं लखीपुर ११ अप्रैल: लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के बद्रीबस्ती स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर में, हनुमान जन्मोत्सव के दिन से इलाके के लोगों एवं मंदिर परिचालन समिति द्वारा आयोजित पुजन कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई जो इलाकों में भ्रमण के पश्चात मंदिर परिसर में विराम दिया गया। इन कार्यक्रमों में भजन-कीर्तन, पुजन होता रहा तथा श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। मंदिर में भगवान हनुमान जी का पुजन आचार्य योगेश्वर पांडेय जी द्वारा किया गया। मंदिर परिचालन समिति के कार्यकर्ताओं ने हमारे प्रतिनिधि से जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की उपस्थिति ज्यादा रही। इस बार के चार दिवसीय पुजन में चौथे दिन का पुजन, महाप्रसाद, एवं शोभायात्रा का आयोजन का मुख्य रूप से बिजय यादव ने किया। आज संध्या पांच बजे एक और भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर में से आरंभ होकर कोरोइकांदी एवं काशीपुर आदि इलाकों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में समापन हुआ तथा इसी के साथ इस बार के हनुमान जन्मोत्सव को विराम दिया गया।