फुलेरतल निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी असीम दास तालुकदार का आकस्मिक निधन 

प्रे.सं.लखीपुर ,११ अप्रैल : क्षेत्र के फुलेरतल निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी असीम दास तालुकदार का हृदय रोग के कारण सोमवार रात ढाई बजे शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में देहावसान हो गया। मृत्यु के समय वह 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और कई रिश्तेदार हैं। उनके निधन की खबर जैसे ही फुलेरतल सहित बिन्नाकांंदी क्षेत्र में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक का लहर छा गया। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को शिलचर से रवींद्र सरनी के घर फूलेरतल लाया गया। फिर उनका अंतिम संस्कार लखीपुर श्मशान घाट में किया गया। स्वर्गीय असीम दास तालुकदार स्वर्गीय डॉ. अनिल दास तालुकदार के बड़े भाई के पुत्र थे। उन्होंने अपना विद्यार्थी जीवन बिन्नाकांंदी विकासखण्ड के गोसाईनगर गाँव में बिताया। कारोबार के मुताबिक उन्होंने कई साल पहले फुलेरतल में आशियाना बनाया था। हालांकि फुलेरतल में उनका रियासत थी, लेकिन उनका कारोबार उधारबंद के पानग्राम में था। उनके निधन पर फुलेरतल , बिन्नाकांंदी के आम जनता सहित विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है।

Leave a Comment