प्रो. जौहर सेन की पांचवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अंबिकेश्वर शिव मंदिर परिसर में करीब 100 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

शिलचर, 13 सितंबर। दिवंगत प्रोफेसर जौहर सेन की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बंगाली फॉरवर्ड क्लब के तत्वावधान में तथा डॉ. अरित्र गुप्ता की देखरेख में अंबिकापट्टी स्थित ऐतिहासिक अंबिकेश्वर शिव मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच की निःशुल्क व्यवस्था की गई। शिविर में टीएसएच, रक्तचाप, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड तथा विटामिन डी3 की जांच की गई। विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 100 स्थानीय निवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।

आयोजकों के अनुसार, दिवंगत प्रो. जौहर सेन की स्मृति को समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से जीवित रखने के उद्देश्य से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया।

शिविर के सफल संचालन में अंबिकेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के मुख्य सलाहकार निहार रंजन पाल, कानूनी सलाहकार सुब्रत भट्टाचार्य, अध्यक्ष मनतोष पाल, उपाध्यक्ष बुद्ध भट्टाचार्य एवं असीम देव, सचिव सिद्धार्थ बनिक तथा कार्यकारिणी सदस्यों कृपा सिंधु देव, अंशुमान गुप्ता, विकास देव, जनांतिका भट्टाचार्य, सुजीत देव, नरेन चंद्र दास एवं जयदीप राय बर्मन सहित समिति के अन्य सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय सहयोग किया।

आयोजन के दौरान दिवंगत प्रो. जौहर सेन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उनके सामाजिक योगदान एवं स्मृतियों को नमन किया गया।

Leave a Comment