गड़वार(बलिया)
उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने मंगलवार को गड़वार मंडल के रामपुर भोज, मनियर, हरिपुर, नारायनपाली, कोदई और घोसवती गांवों में जनसंपर्क कर चौपालें आयोजित की।यह अभियान आगामी 12 अगस्त को दिवंगत विनोद राय की पुण्यतिथि के आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से चलाया गया। पूर्व मंत्री ने विनोद राय के समाज सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए क्षेत्रवासियों से 12 अगस्त को नरही पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, नंदलाल सिंह, मनोज सिंह, रिंकू उपाध्याय, योगेश राय, सतीश उपाध्याय, शमीम अंसारी ऊर्फ भोला, अजय सिंह, रोहित, हरेन्द्र राजभर, वीरेन्द्र यादव,बृजनाथ सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।