अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को पीएम श्री विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीभूमि में योग दिवस बड़े उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। सभी छात्र एवं कर्मचारी प्रातः 8:30 बजे शैक्षणिक भवन में एकत्रित हुए और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री अमृता राय, टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) द्वारा योग दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात श्री कि एईच हरिदास पी.ई.टी. द्वारा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग सत्र का संचालन क्षेत्रीय स्तर के योग प्रतिभागियों द्वारा किया गया, जिनका नेतृत्व सुश्री देबश्री देब पीजीटी (रसायन विज्ञान) ने किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार तथा उप-प्रधानाचार्य श्री के. मनीन्द्र सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने विद्यार्थियों के साथ योग सत्र का आनंद लिया और योग के महत्व को आत्मसात किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।