पाथरकांदी के कुकिथल में कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

पाथरकांदी के कुकिथल में कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

पाथरकांदी के कुकिथल क्षेत्र में बुधवार को कलश यात्रा के माध्यम से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह सात बजे से कुकिथल ग्राम पंचायत अंतर्गत बड़ा पुतनी स्थित कालाचांद धाम में सम्मेलन से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

दोपहर 12 बजे निर्धारित स्थान पर एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू समाज से एकजुट और संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है,” और समाज को अपने धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रत्येक मंडल में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कुकितल मंडल में कुकिथल जीपी के सभी सनातनी समाज के सहयोग से इस विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीभूमि जिला प्रचारक अभिषेक शील, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र भरद्वाज, श्रीभूमि जिला कार्यवाह मनोज दास, चांदखीरा खंड के खंड कार्यवाह जय गणेश शालिया, श्रीभूमि जिला इस्कॉन मंदिर के संन्यासी श्रीश्री नरसिंहजी महाराज सहित निहार रंजन दास, रिंकू विश्वास, सजल कुर्मी, बिजित दास एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment