न्यू लक्ष्मीनगर एलपी स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका मुक्तिकणा देव राय का निधन

रामकृष्णनगर, 8 नवंबर। रामकृष्णनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर-3 अंतर्गत लक्ष्मीनगर निवासी एवं 1009 नंबर न्यू लक्ष्मीनगर एलपी स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका मुक्तिकणा देव राय (65) का शुक्रवार रात 9:30 बजे शिलचर के ग्रीन हिल्स नर्सिंग होम में निधन हो गया। वह समाजसेवी पीयूष कांति देव राय की पत्नी थीं।

वह पिछले कई महीनों से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही रामकृष्णनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने विद्यालय में लगातार 38 वर्षों तक समर्पित भाव से शिक्षण कार्य किया और नवंबर 2020 में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।

उनके निधन पर रामकृष्णनगर के विधायक विजय मालाकार, वार्ड कमिश्नर हिमांशु देव, संदीप दत्त, पूर्व खिलाड़ी भजन भट्ट, लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

वे अपने पीछे पति, पुत्री पापिया सेनगुप्ता, दामाद तन्मय सेनगुप्ता, नाती तिहान सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शनिवार को उनके पैतृक आवास पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Leave a Comment