नारी शक्ति का अपमान करने के विरोध में होजाई में
धरना प्रदर्शन
होजाई, 27 अप्रैल: केंद्र सरकार ने पूरे भारत में लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों को बढ़ाकर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के उद्देश्य से 16 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक 2026 पेश किया था। लेकिन कांग्रेस गठबंधन के एकजुट प्रयासों के कारण लोकसभा में मतदान के बाद बहुमत न मिलने से केंद्र की एनडीए गठबंधन सरकार इस विधेयक को वास्तविक रूप नहीं दे पाई। कांग्रेस गठबंधन की इस कार्रवाई के खिलाफ पूरे भारत में भाजपा पार्टी के साथ-साथ एनडीए गठबंधन के सभी दलों में गुस्सा फैल गया है। कांग्रेस गठबंधन की इस नीति और रुख से भाजपा की महिला मोर्चा भी बेहद नाराज है। नारी शक्ति का अपमान करने के विरोध में भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा आक्रोशपूर्ण आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नारी शक्ति का अपमान करने के विरोध में आज 27 अप्रैल को होजाई शहर के जे के केडिया रोड पर फ्लाई ओवर के निचे हजारों महिलाओ ने कांग्रेस गठबंधन के इस घृणित कार्य के खिलाफ तीव्र आंदोलन करते हुए धरना प्रदर्शन किया ।
आंदोलन खड़ा करे।उक्त अवसर पर प्रदर्शन कारी महिलाओं को नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्थी रानी विश्वास, जिला परिषद अध्यक्ष जिन्तु बोरा, भाजपा नेत्री शताब्दी गौर आदि ने संबोधित किया।उसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एक विशाल जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न हिस्सों में होती हुई प्ले ब्यॉय स्पोर्ट्स क्लब में समापन किया गया।