नरदेव गोस्वामी आदर्श विद्यानिकेतन में 14वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न

नरदेव गोस्वामी आदर्श विद्यानिकेतन में 14वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न

गौतम सरकार, शनबिल | 31 जनवरी :
रामकृष्णनगर स्थित नरदेव गोस्वामी आदर्श विद्यानिकेतन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का 14वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस वार्षिक उत्सव का आयोजन 26 एवं 27 जनवरी को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक शरदिंदु नाथ मजूमदार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के एमडी नीलोৎपल गोस्वामी एवं प्रधानाध्यापक शरदिंदु नाथ मजूमदार ने वार्षिक उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त संबोधन दिया।

उत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन एवं कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कालीनगर ग्राम पंचायत के अध्यक्ष सत्यजीत देव, पूर्व शिक्षिका रीना चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में सुनंदा गोस्वामी, विभा दास, जया दास, शिखा देव, माधबी देव, स्वर्णाली राय, स्वर्णदीपा नाथ, सुमाचंद, शम्पा दत्त, पंचतपा भट्टाचार्य, मंगली राय, हेना दास एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में नरदेव गोस्वामी आदर्श विद्यानिकेतन के छात्र-छात्राओं ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उक्त पुरस्कार विधायक विजय मालाकार द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Comment